विंडोज 11 की रैम चेक करने के तीन आसान तरीके: Windows 11 RAM Check Kaise Kare

आसानी से चेक करें अपने लैपटॉप की रैम | Windows 11 RAM Check Kaise Kare

Windows 11 RAM Check Kaise Kare: अगर आपके पास भी Windows 11 या Windows 10 वाला लैपटॉप या PC है। और आपको नहीं पता की आपके लैपटॉप में कितने GB की रैम (RAM) हैं। इसीलिए आप चेक करना चाहते हैं लेकिन आपको नहीं पता कि लैपटॉप में कैसे RAM चेक करते हैं। तो कोई भी नहीं आपको इस आर्टिकल में पता चल जायेगा। की लैपटॉप या PC में किस तरह से RAM को चेक करते हैं। बहुत ही आसान है RAM को चेक करना। इस आर्टिकल में, आपको तीन सबसे आसान तरीके बताऊंगा।

3 फ्री धाँसू स्क्रीन रिकॉर्डर: Free Screen Recorder for Laptop Hindi Me

Windows 11 में RAM चैक करने का पहला तरीका

अगर आप इस तरह से अपने लैपटॉप की रैम को चैक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको, अपने लैपटॉप के taskbar में जाना हैं। अगर आपको नहीं पता कि टास्कबार क्या होता हैं तो जहाँ पर आप बैटरी, टाइम, दिनाँक रहता है वो पूरी लाइन लेफ्ट से राइट तक उस नीचे वाली लाइन को टास्क बार बोलते हैं।

आपको अपने लैपटॉप के टास्क बार में माउस से कर्सर को ले जाना हैं। कर्सर यानी तीर को जहाँ पर खाली जगह हो वहाँ पर, ले जाकर माउस के राइट बटन को प्रेस करना हैं। जैसे ही आप राइट बटन को प्रेस करेंगे आपके सामने, दो ऑप्शन खुल कर आ जायेंगे।

कुछ इस तरह के दो ऑप्शन आपके सामने आएंगे Task manager और Taskbar Settings .

आपको Task Manager वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। आपके सामने एक कुछ ऑप्शंस खुल जायेंगे। इसके बाद जैसा इमेज में दिखाया गया हैं आपको वैसा ही करना हैं।

सबसे पहले आपको Performance वाले option पर क्लिक करना हैं।

Performance वाले ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको Memory वाले ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।

जैसे ही आप मेमोरी वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपको राइट साइड पर आपके लैपटॉप की रैम (RAM) दिख जायेगी।

ये स्टेप करके आप अपने लैपटॉप की RAM को चेक कर सकते हो।

Windows 11 में RAM चैक करने का दूसरा तरीका

चलिए अभी हमने एक तरीके से विंडोज 11 की रैम को चेक करना सीख लिया। अब हम बढ़ते हैं दूसरे तरीके की तरह जिससे आप अपने लैपटॉप की रैम को चेक कर सकते हैं।

इसके लिए आपको अपने लैपटॉप के कीबोर्ड से 🪟बटन पर क्लिक करना हैं। क्लिक करने के बाद आपको राइट साइड सेटिंग का आइकॉन दिखेगा। आपको सेटिंग पर क्लिक करके सेटिंग पर पहुँचना है।

जैसे ही आप सेटिंग पर क्लिक करेंगे आपके सामने ऊपर दिखाई गयी इमेज की तरह ऑप्शन खुल के आ जायेंगे। आपको लेफ्ट साइड Home के नीचे System वाले आइकॉन पर क्लिक करना हैं।

आपको Systme पर क्लिक करके स्क्रॉल करके About ऑप्शन पर क्लिक करना हैं। जैसे ही आप About ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने आपके लैपटॉप में जितनी RAM होगी आपको दिखाई दे जाएगी।

ये था दूसरा तरीका जिसका यूज़ करके आप अपने लैपटॉप की रैम को आसानी से चेक कर सकते हैं।

चलिए अब हम तीसरे तरीके की तरह बढ़ते है। जो सबसे आसान तरीका हैं अपने लैपटॉप या PC की रैम चेक कर सकते हैं।

Windows 11 में RAM चैक करने का तीसरा तरीका

जैसा की आप पहले ही जान चुके हैं की तीसरा तरीका सबसे आसान तरीका हैं अपने लैपटॉप या PC की रैम चेक करने का।

इसके लिए आपको कुछ नहीं करना आपको सिर्फ अपने लैपटॉप के सर्च बॉक्स में टाइप करना है About जैसी ही आप अबाउट लिखेंगे

About your PC ऑप्शन पर क्लिक करना हैं। जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे।

आपके सामने रैम ऑप्शन खुल जायेगा। और इस तरह से आप अपने लैपटॉप की रैम को आसानी से कुछ ही क्लिक में चेक कर सकते हैं।

हमें आशा हैं की आपको समझ आ गया होगा की आपको किस तरह से अपने लैपटॉप की रैम को चेक करना हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *