Laptop me App Delete Kaise Kare: अगर आप अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप से फालतू के App यानि Software को डिलीट या Uninstall करना सीखना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए इस आर्टिकल में आपको दो तरीके बताऊंगा। जहाँ से आप अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप से फालतू के Software या App को Uninstall कर सकते हैं। तो चलिए बिना कोई देर किये जानते है वो तरीके। जिन तरीका का यूज़ करके आप अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप से Unused सॉफ्टवेयर को Uninstall कर सकते हैं। Laptop me App Delete Kaise Kare
Laptop me App Delete Kaise Kare पहला तरीका
ये तरीका सभी विंडोज में काम करता है। इसके लिए आपके लैपटॉप या डेस्कटॉप में कोई सी भी विंडोज हो आप सभी विंडोज में इस तरीका का यूज़ करके Software को डिलीट या Uninstall कर सकते हैं।
और पढ़ें – लैपटॉप-कम्प्यूटर में PlayStore डाउनलोड करना सीखें
इसके लिए आपको अपने लैपटॉप के Taskbar में दिखाई दे रहे Search बार का यूज़ करके Search करना है Control panel, आपको Control panel को सर्च करके उस पे क्लिक करके उसको ओपन कर लेना है। ओपन करने के बाद आपके सामने कुछ इस तरह का इंटरफ़ेस दिखाई देगा।
अगर आप Control panel को सर्च करते है। इसके बाद ओपन करते हैं लेकिन आपके सामने इस तरह का इंटरफ़ेस नहीं आता है। तो इसके लिए आपको आपको View ऑप्शन को change करके Catgory पर select करना होगा जो आपको नीचे इमेज में दिखाया गया है।
जब आप Category ऑप्शन पर क्लिक कर लेंगे तो आपके सामने इस तरह का इंटरफेस आ जायेगा।
इस तरह के इंटरफ़ेस के बाद आपको Programs का एक ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा सभी निचे Left साइड Programs के नीचे लिखा है। Uninstall a program, बस आपको इसी वाले ऑप्शन पर क्लिक करना हैं। लेकिन आपको ध्यान रखना हैं। आपको क्लिक Uninstall a Program पर करना है न कि Programs पर। basically ये दोनों अलग-अलग ऑप्शन है। लेकिन आपको जल्दी वाले ऑप्शन पर क्लिक करना चाहिए इसलिए आप नीचे वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
जब आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने वो सभी Software या Apps खुल जायेंगे। जो आपके लैपटॉप या डेस्कटॉप में Install है या आपने जो अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप में डाउनलोड किये हैं।
कुछ इस तरह। बस अब आप अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप के सभी Software लिस्ट के पास आ चुके हैं। अब आपको जिस भी Sotware या App को Uninstall करना है। उसके ऊपर सिम्पली वन क्लिक करना है।
जैसे ही आप किसी सॉफ्टवेयर के ऊपर क्लिक करेंगे। आपको ऊपर Uninstall करने का ऑप्शन दिखाई दे जायेगा।
कुछ इस तरह से।
अब आपको Uninstall पर क्लिक करके उस Software को uninstall कर देना है।
तो इस तरह से आप अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप में Download softwar को uninstall या Delete कर सकते हैं।
ये पहला तरीका है। जिसका यूज़ करके आप अपने software को uninstall कर सकते हो।
अब हम दूसरा तरीका जानते हैं। Laptop me App Delete Kaise Kare
Laptop me App Delete Kaise Kare दूसरा तरीका
अभी अपने पहले तरीका को जाना। अब आपको दूसरा तरीका जानना है। तो चलिए उसे भी जान लेते हैं।
वो तरीका सभी विंडोज में काम नहीं करता लेकिन windows 10 और Windows 11 के लिए यह तरीका सबसे बेस्ट भी हो सकता है।
और पढ़ें – लैपटॉप या कम्प्यूटर में ऐसे करें Date और Time चेंज 3 आसान तरीके
इसके लिए आपको अपने लैपटॉप के Apps में जाना है। इसके लिए आपको अपने लैपटॉप या desktop के कीबोर्ड से Windows key को press करना है। जैसे ही आप Windows key को प्रेस करेंगे आपके सामने कुछ इस तरह का Interface आ जायेगा। वहीँ आपको राइट साइड टॉप में App का ऑप्शन देखने को मिलेगा आपको उस पर क्लिक करके App में चले जाना है।
जैसे ही आप Apps ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। तो आपके सामने आपके मोबाइल की तरह सभी Apps की list A to Z आ जाएगी जिस तरह से आपके मोबाइल में Apps Automatically Adjust रहते हैं। वैसे ही आपको यहाँ पर देखने को मिल जायेंगे।
आपको जिस भी Apps या Software को अपने लैपटॉप या desktop से Delete या Uninstall करना है। उसके ऊपर अपने माउस के कर्सर को ले जाना है। और अपने माउस के राइट Button को दबाना है।
जैसे ही आप अपने माउस के कर्सर को ले जाकर राइट बटन को दबाएंगे आपके सामने Uninstall का ऑप्शन शो कर जायेगा।
अब आपको Uninstall पर क्लिक करके उस App या Softwar को Uninstall कर देना हैं।
इन दोनों तरीको का यूज़ कर आप अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप से फालतू के App या Software को डिलीट कर सकते हैं।
आशा करते हैं आपको ये दोनों तरीके समझ आ गए होंगे। बाँकी आप Comments करके जरूर बताये आपको कौनसा तरीका Best लगा या कौन से तरीके का यूज़ करके आप अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप के App को delete करते हो।
अगर फिर भी आपको कोई दिक्कत हो रही हो तो आप नीचे दिए गई Video को देखकर भी आसान से सीख सकते हैं। धन्यवाद् ! Laptop me App Delete Kaise Kare