मैं अपने लैपटॉप पर लाइव वॉलपेपर कैसे सेट करूं? Laptop me LIVE Wallpaper Kaise Lagaye Windows 11

लैपटॉप में कैसे लगाए लाइव वॉलपेपर पूरा प्रोसेस : Laptop me LIVE Wallpaper Kaise Lagaye

अगर आप अपने लैपटॉप में Live वॉलपेपर को लगाना चाहते हैं और आपको नहीं पता कि कैसे लगाते हैं तो ये लेख आपके ही लिए है। 

इस लेख में हम सीखेंगे अपने लैपटॉप में लाइव वॉलपेपर लगाना। आपको बता दूँ की लाइव वॉलपेपर एक वीडियो ही होता है। जो हमारे लैपटॉप की स्क्रीन पर लगा हुआ चलता रहता है। तो आपके पास कोई सा भी वीडियो हो आप उसे अपने लैपटॉप में एक लाइव वॉलपेपर की तरह Set कर सकते हैं। लेकिन सेट कैसे करना है यही हम इस लेख में देखेंगे वो भी step by step तो चलिए फिर शुरू करते हैं। 

आपको  बात और बता दूँ मैं आपको इस लेख में लाइव वॉलपेपर लगाना तो सिखाऊंगा ही साथ ही आपको मस्त मस्त लाइव वॉलपेपर को डाउनलोड करके अपने लैपटॉप में लगाना भी सिखाऊंगा। 

इसके लिए आपके पास या तो विंडोज 10 या फिर विंडोज 11 होनी चाहिए। अगर आपके पास विंडोज 11 है तो अच्छी बात है। बाँकी विंडोज 10 और विंडोज 11 दोनों का same ही तरीका है। 

आपको अपने लैपटॉप को On कर लेना है। ON करने के बाद आपको अपने लैपटॉप के Serach box में या फिर आपको आपके लैपटॉप के Task बार में ही Microsoft Store दिख जायेगा। अगर टास्क बार में दिखाई न दे तो आपको अपने लैपटॉप के सर्च बॉक्स में  सर्च कर लेना है। 

जैसे ही आप सर्च करेंगे। आपके सामने microsft store आ जायेगा या फिर टास्क बार में ही है तो आपको simple उसपर क्लिक करके Sigh Up कर लेना है। 

Sigh up करने के बाद आपके सामने कुछ इस तरह का इंटरफ़ेस आ जायेगा। 

Laptop me LIVE Wallpaper Kaise Lagaye

Laptop me LIVE Wallpaper Kaise Lagaye

आपको Microsoft Store के टॉप में सर्च बॉक्स दिखाई देगा। आपको उस सर्च बॉक्स में सर्च करना है। Lively Wallpaper, सर्च करने के बाद आपको सामने कई सारे App दिखाई दे जायेंगे। आपको पहले वाले App को Install कर लेना है। 

Laptop me LIVE Wallpaper Kaise Lagaye

Laptop me LIVE Wallpaper Kaise Lagaye

जैसे ही आपका ये वाला App install हो जाये। आपको microsoft store को Cut कर देना है। इसके बाद आपको अपने लैपटॉप के Search में लिखना है। Lively Wallpaper, और वही आप आपके सामने आ जायेगा। आपको सिम्पली क्लिक करके इस app को खोल लेना है। 

जैसे ही आप इस App को khologe आपके सामने कई सारे Live Wallpaper दिखाई दे जायेंगे। आपको जो भी वॉलपेपर अपने लैपटॉप में लगाना है। आपको उस पर सिम्पली One क्लिक कर देना है। और आपके लैपटॉप में Live Wallpaper Set हो जायेगा। 

तो इस तरह से आप अपने लैपटॉप में लाइव वॉलपेपर सेट कर सकते हैं। बहुत ही आसान प्रोसेस था। अब अगर आपके अपना कोई वीडियो अपने लैपटॉप में लगाना है या फिर कोई मस्त-मस्त वीडियो अपने डाउनलोड करके रखे हैं। अपने लैपटॉप में लगाने के लिए या फिर डाउनलोड करके लगाना भी सीखना है। तो फिर मैं आपको ये भी बता ही देता हूँ। 

Laptop me LIVE Wallpaper Kaise Lagaye

लाइव वॉलपेपर डाउनलोड कैसे करें ?

तो चलिए पहले हम लाइव  वॉलपेपर को डाउनलोड करना ही सीख लेते हैं। फिर एक साथ आपको ये भी बता दूंगा की आप अपना खुद का वीडियो या डाउनलोड वीडियो लाइव वॉलपेपर के तरह कैसे सेट करते हैं। तो चलिए अभी डाउनलोड करना सीखते हैं। 

और पढ़ें – लैपटॉप के वॉलपेपर चेंज करने तीन धाँसू तरीके

इसके लिए सबसे पहले आपके लैपटॉप में इंटरनेट कनेक्ट होना चाहिए। अब अगर इंटरनेट भी कनेक्ट है तो फिर निकल पड़िये किसी भी ब्राउज़र की तरफ चाहे Google हो, चाहे Opera, चाहे Microsoft Edge या फिर कोई सा भी। आपको ब्राउज़र के सर्च बॉक्स में जाकर type करना है। Pixabay.com ये टाइप करके सर्च वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। क्लिक करते ही pixabay वेबसाइट आपके सामने खुल जायेगी।

अब आपको इस वेबसाइट के सर्च बॉक्स में वो लिखना है जैसा आपको वॉलपेपर चाहिए। जैसे-car, bike, Netural, Sky, Air  जैसा भी या फिर आपको जो भी मन में हो। इसके बाद सर्च के आगे Photo पर होगा आपको उसपे Click करके वीडियो पर कर देना है। क्लिक करने के बाद आपको सर्च कर देना है।

जैसे ही आप सर्च करेंगे आपके सामने बहुत सारे वीडियो आ जायेंगे। जो भी अपने सर्च किया होगा उसी keyword से रिलेटेड। आपको जो भी वीडियो पसंद आये आपको उसपे क्लिक करके डाउनलोड  कर लेना है।

Laptop me LIVE Wallpaper Kaise Lagaye

डाउनलोड लाइव वॉलपेपर कैसे सेट करें ?

चलिए अब सीखते हैं डाउनलोड वॉलपेपर को सेट करना। वीडियो डाउनलोड होने के बाद आपको चले आना है सीधे उसी App में जो हमने डाउनलोड किया था। उस App को खोलने के बाद आपको राइट साइड टॉप पर एक प्लस + का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको उस ऑप्शन पर क्लिक करके अपने वीडियो को यहाँ पर upload कर देना है। 

जैसे ही आपका वीडियो अपलोड हो जायेगा। आप उसे लाइव वॉलपेपर की तरह लगा सकते हैं। 

ऐसे ही आप अपने किसी भी वीडियो के साथ कर सकते हैं। और किसी भी वीडियो को लाइव वॉलपेपर की तरह सेट कर सकते हैं। 

देखा कितना आसान था अपने लैपटॉप में लाइव वॉलपेपर लगाना। तो क्या अब मैं ये समझ सकता हूँ की आपके लैपटॉप में लाइव वॉलपेपर सेट हो चुका है। यानि ये सारा प्रोसेस आपको समझ  आ गया। अगर समझ नहीं आया तो आप एक बार और धीरे धीरे समझते हुए पढ़िये और same वैसा करते जाईये जैसे मैंने आपको बताया है। वैसे तो मैंने आपको बहुत ही आसान से बताया हैं लेकिन फिर भी आपको अगर दिक्कत का सामना करना पड़ा तो आपके लिए नीचे कमेंट बॉक्स खुला है। अपने अपने प्रश्न कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। बांकी में यही कहूंगा धन्यवाद !

Laptop me LIVE Wallpaper Kaise Lagaye

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *