Excel में SUM Formula कैसे लगाएं? आसान तरीके से सीखें!

Excel में SUM Formula कैसे लगाएं

Excel के सभी Important फार्मूला में एक है Sum फार्मूला। जिसका प्रयोग बड़ी-बड़ी कैलकुलेशन को चुटकियों में करने के लिए किया जाता हैं। SUM यानि जोड़ना, वैसे तो अगर आपकी Math अच्छी है तो आप बहुत ही फ़ास्ट नंबर्स को जोड़ सकते हैं लेकिन जब बात आती है हजारों के डाटा कि तो इसमें बहुत ही ज्यादा टाइम लगता है और इसी टाइम को बचाने के लिए हम Excel में SUM फार्मूला का यूज़ करते हैं। जिसका यूज़ करके आप हजारों का लाखों डाटा की कैलकुलेशन बहुत ही फ़ास्ट कर सकते हैं।

अगर अपने कोई कंप्यूटर क्लास ज्वाइन की है या फिर आप भविष्य में कभी कंप्यूटर क्लास को ज्वाइन करेंगे तो आप देखेंगे की Excel में Formula सीखने की सीढ़ी SUM फोर्मुला से ही होगी। इसलिए आप इसे आज ही सीख लीजिये। और इसके ऊपर अपनी पकड़ बना लीजिये।

Excel में SUM Formula कैसे लगाएं

SUM Formula क्या है?

SUM Formula का इस्तेमाल Excel में दो या उससे ज्यादा नंबर को जोड़ने के लिए किया जाता है। अगर आपको टोटल निकालना है, जैसे:

  • सब्जियों का खर्चा,
  • दोस्तों से उधार लिया हुआ पैसा,
  • या फिर किसी एग्जाम में सभी विषयों के नंबर, तो SUM Formula सबसे सही तरीका है।

SUM Formula कैसे काम करता है?

SUM Formula कुछ इस तरह लिखा जाता है:

=SUM(पहला नंबर : आखिरी नंबर)

  • = इसका मतलब है कि आप एक फॉर्मूला लिखने जा रहे हैं।
  • SUM मतलब जोड़ना।
  • ( ) के अंदर आपको उन सेल्स का रेंज देना होता है जिनका टोटल निकालना है।

Excel में SUM Formula इस्तेमाल करने के Steps

चलिए मान लेते हैं, आपके पास यह नंबर हैं:

AB
110
220
330
440
550

अब आप इनका टोटल निकलना चाहते हैं तो टोटल निकालने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:

Step 1: Excel खोलें

सबसे पहले, अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में Excel खोलें।

Step 2: नंबर एंटर करें

नंबर को Excel की सेल्स (जैसे A1, A2, आदि) में टाइप करें।

Step 3: टोटल निकालने के लिए एक खाली सेल चुनें

उदाहरण के लिए, सेल A6 में आप टोटल दिखाना चाहते हैं।

Step 4: SUM Formula लिखें

सेल A6 पर क्लिक करें और यह लिखें:

=SUM(A1:A5)

Step 5: एंटर दबाएं

जैसे ही आप एंटर दबाएंगे, A1 से A5 तक के नंबरों का टोटल दिख जाएगा।

Excel me Sum ka formula kaise lagaye

एक Example और देखें:

अगर आपके पास इन विषयों के नंबर हैं:

SubjectMarks
Hindi80
English75
Math85
Science90
History70

इन सभी विषयों का टोटल निकालने के लिए:

  1. सेल B6 पर क्लिक करें।
  2. यह फॉर्मूला लिखें: =SUM(B1:B5)
  3. एंटर दबाएं।

Result: आपको 400 दिखाई देगा, जो सभी मार्क्स का टोटल है।

Shortcut तरीका:

अगर आपको फॉर्मूला टाइप करने में दिक्कत होती है, तो Excel में एक शॉर्टकट भी है:

  1. सेल A6 पर क्लिक करें।
  2. AutoSum बटन दबाएं (यह Home टैब में मौजूद होता है)।
  3. यह खुद-ब-खुद =SUM(A1:A5) फॉर्मूला डाल देगा।
  4. एंटर दबाएं।

ध्यान रखने वाली बातें:

  1. फॉर्मूला हमेशा = से शुरू करें।
  2. सही रेंज (जैसे A1:A5) डालें।
  3. अगर रेंज गलत होगी, तो रिजल्ट भी गलत होगा।

निष्कर्ष:

जैसा की मैंने आपको पहले ही कहा था। SUM Formula Excel का एक बेसिक लेकिन बहुत उपयोगी टूल है। इसे सीखने के बाद आप आसानी से नंबर जोड़ सकते हैं और अपना समय बचा सकते हैं। तो, अगली बार अगर आपको जोड़ना हो, तो कैलकुलेटर छोड़ें और Excel का इस्तेमाल करें।

आपको SUM फार्मूला को आसानी से समझाने के लिए जितना हो सका मैंने सरल तरीके से समझाने की कोशिस की लेकिन अगर फिर भी आपको कहीं दिक्कत आये तो आप मुझे कमेंट करके आपका प्रश्न कर सकते हैं।

Excel में SUM Formula कैसे लगाएं

Notepad File Menu की पूरी जानकारी: टिप्स, ट्रिक्स और shortcut keys

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *