Laptop me BGMI Kaise Download Kare: अगर आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में BGMI (Battlegrounds Mobile India) गेम को इनस्टॉल करके खेलना चाहते हैं तो आप ये कर सकते हैं लेकिन आपको इसको डाउनलोड करके इनस्टॉल करने के लिए एंड्रॉयड एमुलेटर को डाउनलोड करना पड़ेगा। क्योंकि ये एक मोबाइल गेम है जो केवल मोबाइल में ही चल सकता है। लेकिन आप इसे एंड्रॉयड एमुलेटर का यूज़ करके अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप में भी खेल सकते हैं। बस आपको एंड्रॉयड एमुलेटर को डाउनलोड करके Install करना है और इसके बाद आप इस गेम के मज़े आप अपने लैपटॉप में ले सकते है।
एंड्रॉयड एमुलेटर को कैसे डाउनलोड करना है, कौनसा एंड्रॉयड एमुलेटर डाउनलोड करना है। इसके बाद किस तरह से इस गेम को डाउनलोड करना है। ऐसे ही बहुत सारे प्रश्न आपके माइंड में आ रहे होंगे। जिनका जवाब आपको आर्टिकल के लास्ट तक मिल जायेगा। बस आपको आर्टिकल में बताये गए Step By Step Guide को follow करना है। तो चलिए बिना कोई देर किये शुरू करते एंड्रॉयड एमुलेटर को डाउनलोड करने से, जैसे ही एंड्रॉयड एमुलेटर डाउनलोड हो जायेगा। इसके बाद जानेगे कि अब कैसे एंड्रॉयड एमुलेटर में BGMI को Install करें।
लैपटॉप में एंड्रॉयड एमुलेटर कैसे डाउनलोड करें ?
आप लैपटॉप या डेस्कटॉप जिस भी डिवाइस में एंड्रॉयड एमुलेटर को डाउनलोड कर रहे हो। आपको उस डिवाइस को इंटरनेट से कनेक्ट रखना है। इंटरनेट से कनेक्ट करने के लिए आप Wifi या फिर Ethernet tethering का यूज़ कर सकते हैं।
इसके बाद आपको अपने लैपटॉप के कोई से भी ब्राउज़र के सर्च में जाकर सर्च करना है। Bluestacks !
Bluestacks लिखने के बाद Enter बटन पर क्लिक करके सर्च कर लेना है।
सर्च करने पर सबसे ऊपर Bluestacks की वेबसाइट आ जाएगी आपको उस पर क्लिक करके Bluestacks 10 को डाउनलोड कर लेना है।
(नोट- आप अपने डिवाइस की requirement के हिसाब से Bluestacks 10 या फिर bluestacks 5 को डाउनलोड करें। अगर आप Windows 10 -11 पर डाउनलोड कर रहे हैं तो आप Bluestacks 10 को ही डाउनलोड करें बस आपको 32 Bit और 64 Bit का ध्यान रखना है।)
क्लिक करते है सेकंड्स में Bluestacks का Setup आपके डाउनलोड फोल्डर में डाउनलोड हो जायेगा अब आपको ब्राउज़र को Close करके अपने लैपटॉप के डाउनलोड फोल्डर में जाकर Bluestacks को Install कर लेना है।
Apne Laptop me BGMI Kaise Download Kare Step By Step Guide
अब आपने अपने लैपटॉप में एंड्रॉयड एमुलेटर यानि Bluestacks को इनस्टॉल कर लिया है। अब आपने 50 प्रतिशत काम कर लिया है अब आपको कुछ Steps को और Follow करना है और BGMI Game आपके लैपटॉप में Install हो जायेगा।
अब आपको अपने लैपटॉप के टास्कबार में सर्च करना है। Bluestacks और उस पर क्लिक करके उसको ओपन करना है। ओपन होने के बाद कुछ इस👇👇 तरह का इंटरफ़ेस देखने को मिलेगा।
आपको लेफ्ट साइड बॉटम में येलो एरो से बताये गए App प्लेयर पर क्लिक करना है। जब आप पहली बार इस पर क्लिक करेंगे तो ये भी Install होगा आपको इसको भी Install कर लेना है।
Read More: विंडोज में ऐसे करें App डिलीट, 2 आसान तरीक़े
insal होने के बाद आपको आपको आपको Bluestacks को close कर देना है और एक बार फिर से Bluestacks को ओपन करना है। ओपन करने के बाद, ऊपर दिखाए गए इंटरफ़ेस की तरह की खुलेगा आपको App player पर क्लिक करके उसे भी ओपन कर लेना है।
App Player ओपन करने के बाद आपके सामने कुछ इस तरह का इंटरफ़ेस आएगा। आपको सामने ही Play store देखने को मिल जायेगा। आपको play Store पर क्लिक करके अपने मोबाइल की किसी भी Email Id से Login कर लेना है।
लॉगिन करने के बाद आपके मोबाइल की तरह आपके लैपटॉप में भी Playstore ओपन हो जायेगा।
आपको पहला App BGMI ही दिखाई दे रहा है। लेकिन अगर आपके में BGMi सामने नहीं दिखाई देता तो आपको Top में सर्च बॉक्स में सर्च कर लेना है।
सर्च करने के बाद आपको राइट साइड Install करने का ऑप्शन देखने को मिल जायेगा। आपको Install पर क्लिक करके BGMI Game को डाउनलोड कर लेना है।
इसके बाद आप अपने लैपटॉप में BGMI Game के फुल मजे अपने लैपटॉप में भी ले सकते हैं।
Read More:अपने लैपटॉप में ऐसे करें VN App Install
जब भी आपको अपने लैपटॉप में BGMI को खेलना हो आपको Bluestack को ओपन करना है। इसके बाद App player पर क्लिक करना है। जैसी ही App Player ओपन होगा आपको आपका BGMI देखने को मिल जायेगा।
तो इस तरह से आप अपने लैपटॉप में BGMI Game को डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप अपने लैपटॉप में BGMI Game को खेलना चाहते है तो आपको एंड्रॉयड एमुलेटर को तो डाउनलोड करना ही पड़ेगा। बिना एंड्रॉयड एमुलेटर के आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में BGMI Game को नहीं खेल सकते। अगर आपको लैपटॉप में खेलना है तो यही Steps को Follow करके आप अपने लैपटॉप में BGMI game को Install कर सकते हैं।
इस आर्टिकल में आपको पूरा Step By Step बताया गया है लेकिन अगर आपको कहीं भी कोई दिक्कत का सामना करना पड़े तो आप बेझिझक कमेंट कर सकते हैं और अपने प्रश्न को पूछ सकते हैं। धन्यवाद !